Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : अनिल विज

नए बूस्टिंग स्टेशन के बनने से कई कालोनियों में बेहतर होगी नहरी पानी की आपूर्ति, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

Anil Vij, Ambala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अंबाला , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 12:42 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता हेतु बूस्टिंग स्टेशन लगाने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। श्री विज ने बताया कि जल्द महेशनगर में बब्याल रोड पर पुरानी पानी की टंकी के निकट बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिससे नहरी पानी की उपलब्धता महेशनगर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में हो सकेगी और साथ ही ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की निर्भरता कम होगी। 

वहीं, बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर आज महेशनगर वार्ड नंबर नौ से पार्षद रेणु चौहान, वार्ड नंबर आठ से पार्षद सोमनाथ सहित भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, सतनाम सैनी, मदनलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, आनंद भाटिया, सुनील कन्नोजिया ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गर्मियों से पहले ही यह राशि मंजूर हो सकी है जिसका लाभ महेशनगर क्षेत्र में बसे हजारों निवासियों को मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित होने से दयालबाग, महेशनगर, भरत नगर, शिवप्रताप नगर, कबीर नगर, ट्यूबवेल कालोनी, बिहारी कालोनी, रामा इस्टेट, गोल्डन पार्क, दयालबाग एफ ब्लॉक आदि क्षेत्रों में फायदा होगा। इससे पहले महेशनगर क्षेत्र के आर्य नगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित था जिससे नहरी पानी की सप्लाई कालोनियों में होती थी, मगर अब महेशनगर पानी की टंकी के निकट नया बूस्टिंग स्टेशन बनने पर अन्य कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा। 

 

Tags: Anil Vij , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD