Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है फिट इंडिया कैंपेन - गौरव गौतम

पलवल में हुआ फिट इंडिया-फिट पलवल अभियान का आयोजन, युवाओं ने उत्साहपूर्वक की प्रतिभागिता

Gaurav Gautam, Haryana, Palwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पलवल , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 12:06 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए नियमित शारीरिक और फिटनेस गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को अपनी आदत बनाना होगा।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने यह बात आज पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में ‘फिट इंडिया-फिट पलवल’ अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में नियमित रूप से फिटनेस को शामिल करने का संदेश देना भी है। 

उन्होंने उपस्थित युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ देश बनाने के सपने को साकार करने में फिट और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग देश को आगे ले जाने और आगे बढ़ाने में करें। 

उन्होंने कहा कि साहस, संघर्ष और समर्पण के प्रतीक, सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवा ही प्रदेश की उन्नति, शक्ति और समृद्धि के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामना की और जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।श्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि फिट शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है और इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि जिला में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को उत्साहित करने के उद्देश्य से नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम का 20 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD