Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

Ranveer Singh, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 16:35 IST

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की पकड़ बनाई है, उसने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे दी है। खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमी नहीं है। अब यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने कम समय में 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से शानदार शुरुआत की और अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया। फिल्म ने पहले दिन, यानी गुरुवार को, 102.55 करोड़ रुपए की जबरदस्त ओपनिंग ली। दूसरे दिन, शुक्रवार को, फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तीसरे दिन, शनिवार को, यह आंकड़ा बढ़कर 113.00 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

पहले रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा उछाल दिखाते हुए 114.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही। पांचवें दिन सोमवार को 65.00 करोड़ रुपए, छठे दिन मंगलवार को 56.60 करोड़ रुपए और सातवें दिन बुधवार को 48.75 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई।

इसके बाद आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि नौवें दिन यानी शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और कमाई 41.75 करोड़ रुपए रही, लेकिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने फिर से जोरदार वापसी की और 62.85 करोड़ रुपए कमा लिए। इस तरह 10 दिनों में 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1226.44 करोड़ रुपए तक दर्ज किया गया है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,160 करोड़ और 'पठान' का 1,055 करोड़ रुपए था।

इसके अलावा, फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' का 1215 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी पार कर चुकी है। अब फिल्म की नजर 'आरआरआर' के रिकॉर्ड पर है, जिसने लगभग वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। हालांकि, अभी भी 'बाहुबली 2', जिसने करीब 1,788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, और 'दंगल', जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2,070.3 करोड़ रुपए तक पहुंचा था, अभी भी टॉप पर बने हुए हैं।

इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से 'धुरंधर 2' लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को चुनौती दे सकती है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है।

 

Tags: Ranveer Singh , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD