Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

पंजाब सरकार राज्य को विकास के मोर्चे पर दोबारा लेकर आई : मोहिंदर भगत

सीधे संवाद से लोगों को पंजाब सरकार की चार साल की शानदार उपलब्धियों से करवाया परिचित

Mohinder Bhagat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 11:41 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत वार्ड नंबर 41 के मुहल्ला सरीफ़पुरा, बूटा मंडी और वार्ड नंबर 56 की मिठ्ठू बस्ती में लोगों के साथ सीधा संवाद किया। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की अहम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए अनेक पहलकदमियां की है, जिस वजह से राज्य को फिर से विकास की पटरी पर लाया गया है।

उन्होंने कहा कि आज सूबे का प्रत्येक नागरिक पंजाब सरकार की उपलब्धियों और दी जा रही सुविधाओं से बहुत खुश नजर आ रहा है। इस मौके पर जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे। श्री भगत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज 109 नए और आम आदमी क्लीनिक पंजाब वासियों को समर्पित करने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इनमें जालंधर जिले के 9 नए आम आदमी क्लीनिक केंद्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बस्ती शेख, मल्को तराड़, ओल्ड तहसील करतारपुर, रहमानपुर, साबोवाल, नंगल शामा, फिल्लौर, गोराया और नकोदर में 9 और नए आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अब जिले में आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 75 हो गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को 107 तरह की दवाइयां बिना किसी खर्च के मिल रही है। साथ ही 47 तरह के लैब टेस्ट की सुविधा, गर्भवती महिलाओं के लिए सूचीबद्ध केंद्र पर मुफ्त स्कैनिंग और ओ.पी.डी. के दौरान एंटी रेबीज वैक्सीन की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जनता से आम आदमी क्लीनिकों में मिल रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा, 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाना समेत अनेक लोक भलाई कदम सूबा वासियों के लिए वरदान सिद्ध हुए है।

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये की राशि प्रति माह मुहैया करवाई जाएगी। श्री भगत ने आगे कहा कि सूबा वासियों को पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार सालों में हासिल की गई लाजवाब उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम शुरू की गई है।

इस मुहिम के तहत पूरे सूबे में जनता मुहिम के अंतर्गत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद शबनम दुग्गल, आयूब दुग्गल समेत अन्य शख्सियतें और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD