Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाल मुकंद शर्मा ने स्कूलों में फलदार, हर्बल और सब्जियों के गार्डन बनाने पर दिया जोर

जिले में ‘मेरी रसोई’ योजना संबंधी चल रही प्रक्रिया का लिया जायजा

Bal Mukand Sharma
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 11:33 IST

पंजाब राज्य खुराक आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने आज अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्कूलों में फलदार, हर्बल और सब्जियों के गार्डन बनाने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को खाने के लिए पौष्टिक खुराक उपलब्ध हो सके। यहाँ सर्किट हाउस में खुराक एवं सिविल सप्लाई, शिक्षा, बागबानी, खेतीबाड़ी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने स्कूलों के किचन गार्डनों में रासायनिक खादों के बजाय जैविक खाद इस्तेमाल करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को गुणवत्ता भरी फल और सब्जियां मिल सकें।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि मिड-डे मील कुक वर्करों को प्रशिक्षण देने के लिए सालाना कैलेंडर बनाया जाए, ताकि उन्हें खाने से संबंधित जरूरी हिदायतों के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने बागबानी विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में जाकर किचन गार्डन संबंधी संबंधितों को जरूरी प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 1025 सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन चल रहे है। चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने जिले में ‘मेरी रसोई’ योजना संबंधी चल रही प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के 40 लाख नीला कार्ड धारकों को आने वाले दिनों में गेहूं के साथ-साथ तिमाही राशन भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें दो किलो मूंग की दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, एक किलो सरसों का तेल और 200 ग्राम हल्दी शामिल होगी।

इस मौके पर उन्होंने डिपो द्वारा की जा रही गेहूं की बंटवारे का भी जायजा लिया। डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह ने बताया कि जिले में 2 लाख 70 हजार कार्ड धारक और 10 लाख 20 हजार सदस्य है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से मार्च 2026 के सर्कल के तहत 90 फीसदी लाभार्थियों को गेहूं की बंटवारा किया जा चुका है। चेयरमैन ने बैठक के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, रसोइयों की सफाई, खाने-पीने की वस्तुओं की सुरक्षित स्टोरेज पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने इस मौके पर मिड-डे मील के लिए स्कूलों को समय पर गेहूं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर बागबानी नरिंदरपाल सिंह कलसी, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी जसविंदर सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, डी.एम. मार्कफेड इंदरजीत सिंह, डी.एम. पनसप गुरविंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, उप जिला शिक्षा अधिकारी (एली.) मनीष कुमार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD