Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बाल मुकंद शर्मा ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 'पोषण वाटिका' स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 11:22 IST

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 'पोषण वाटिका' स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शीघ्र पोषण वाटिकाएं विकसित की जाएं। 

इन वाटिकाओं में मौसमी सब्जियां, फलदार पौधे तथा औषधीय पौधों का रोपण किया जाए, ताकि बच्चों को मिड-डे मील और आंगनवाड़ी केंद्रों में ताजा एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को संतुलित एवं पोषक आहार मिलेगा, साथ ही उनमें खेती और प्रकृति के प्रति लगाव भी विकसित होगा।

बाल मुकंद शर्मा ने विभिन्न स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मिड-डे मील एवं पोषण आहार की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों को कुपोषण से बचाकर स्वस्थ पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, वन तथा अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाए, ताकि इस अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर चेयरमैन ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने वाले रसोइयों तथा अन्य कर्मचारियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) गुरप्रीत सिंह थिंद, सहायक आयुक्त (जनरल) गुरजिंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD