Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब प्रधानमंत्री मोदी के लिए आगे बढ़ने और वास्तव में ‘युद्ध रोकने’ की जिम्मेदारी लेने का समय आ गया है : भगवंत सिंह मान

प्रधानमंत्री मोदी के कथित ‘मजबूत वैश्विक संबंधों’ का उपयोग अब 140 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए : भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 11:28 IST

खाड़ी देशों में बढ़ते वैश्विक तनाव और प्रमुख समुद्री मार्गों में रुकावट के कारण बाजारों में उत्पन्न हो रही अस्थिरता के मद्देनज़र पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से निर्णायक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिम्मेदारी उठाने और देश की आर्थिक तथा ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा के लिए भारत के वैश्विक संबंधों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मौजूदा परिस्थितियां देश को “विश्व चेेला” बनाने का खतरा पैदा कर सकती हैं। प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ बुलाई गई वर्चुअल बैठक का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख समुद्री मार्गों में व्यवधान वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है। बैठक के दौरान प्रत्येक राज्य ने अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने आगे कहा कि जहां कुछ राज्य खनन या तटीय व्यापार पर निर्भर हैं, वहीं पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि, उद्योग और इसकी सीमावर्ती स्थिति से गहराई से जुड़ी हुई है।

स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यही वह समय है जब प्रधानमंत्री को आगे आकर युद्ध रोकने में जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विभिन्न देशों के साथ मजबूत संबंधों का उपयोग अब 140 करोड़ भारतीयों के हित में किया जाना चाहिए। पंजाब की चिंताओं, विशेष रूप से मौजूदा गेहूं खरीद सीजन से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही मंडियों में गेहूं की आवक शुरू होगी, केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी न हो।

ईंधन आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर किसानों, परिवहन और खरीद कार्यों पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि हम विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां यह संकेत दे रही हैं कि हम “विश्व चेेला” बनते जा रहे हैं। यह भारत के लिए अपनी वैश्विक स्थिति को ठोस कार्रवाई में बदलने का समय है, जिससे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तत्काल समन्वित हस्तक्षेप की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार को सप्लाई चेन को स्थिर करने, निर्बाध ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने और देश को वैश्विक अस्थिरता के प्रभाव से बचाने के लिए तेजी से कदम उठाने चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD