Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धूरी वासियों को नए आम आदमी क्लिनिक की सौगात

मुख्यमंत्री सहायता केंद्र एवं क्रांति चौक के निकट बने आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन

Rajwant Singh Ghulli, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 18:34 IST

मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी तथा क्रांति चौक के निकट वार्ड नंबर 5 में नव-निर्मित आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्चुअल माध्यम से करते हुए धूरी वासियों को एक बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी, राजवंत सिंह घुल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से लोगों को अपने घर के नजदीक ही मुफ्त इलाज और आवश्यक जांचों की सुविधा मिल रही है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि ये क्लिनिक आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन क्लिनिकों में लोगों को मुफ्त दवाइयां, मुफ्त जांच और बेहतर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करवाई जा रही है। 

सरकार का लक्ष्य हर गांव और मोहल्ले तक विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। अब तक करोड़ों लोग इन क्लिनिकों से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का यह स्वास्थ्य मॉडल अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले गरीब लोगों को मामूली इलाज के लिए भी बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ये क्लिनिक उनके घरों के बिल्कुल नजदीक उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर सतिंदर सिंह चट्ठा, डायरेक्टर स्मॉल इंडस्ट्रीज पंजाब अनिल मित्तल, जसपाल सिंह भुल्लर, एम.सी. भूपिंदर सिंह, अश्विनी धीर, वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत गिल, पुष्पिंदर शर्मा, वीरभान, सुखपाल सिंह पाला, हरभगवान सिंह सरपंच, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, अमरजीत कौर, एस.एम.ओ. डॉ. संजीव अरोड़ा, डॉ. शामीं, डॉ. रिम्शा, अमनदीप कौर, नितीश कुमार, नीरज कुमार, जसप्रीत सिंह, विकास कुमार सहित आम आदमी पार्टी की समूची टीम के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rajwant Singh Ghulli , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD