Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Jewar, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जेवर , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 15:58 IST

उत्तर प्रदेश के जेवर में आज देश के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट ‘नए भारत’ की बदलती तस्वीर का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई पहचान और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ विकास की नई दिशा देगा और प्रदेश को निवेश के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर परिणाम भी दिए गए। 

उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों और आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के फैसलों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत में कीमतों को नियंत्रित रखना और सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जिन हालातों में उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, आज वही प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए नई पहचान बना रहा है। 

मुख्यमंत्री के अनुसार, बीते वर्षों में कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार ने राज्य को निवेश के लिए अनुकूल बनाया है। योगी ने यह भी बताया कि इस परियोजना का शिलान्यास नवंबर 2021 में हुआ था और अब पहले चरण का उद्घाटन हो चुका है, जो ‘डबल इंजन’ सरकार की तेज कार्यशैली को दर्शाता है जहां योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी होती हैं। 

रामनवमी के उत्सव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जहां एक ओर सांस्कृतिक उल्लास है, वहीं वैश्विक स्तर पर कई देशों में आर्थिक चुनौतियां देखी जा रही हैं। इसके बावजूद भारत ने स्थिरता और संतुलन बनाए रखा है, जो केंद्र की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विकास की धुरी साबित होगा और रोजगार व निवेश के नए अवसर पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का एक केंद्र बनाते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे और भविष्य में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल वे, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल लाइन जैसे नेटवर्क को जोड़ते हुए प्रदेश को स्केल, स्पीड के साथ विकास की एक नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य भी करेगा। 

उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के माध्यम से लाखों नौजवानों के लिए रोजगार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजित होंगे। योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में व्यापक निवेश की संभावनाओं ने अभी से प्रस्ताव देने प्रारंभ कर दिए हैं। अभी पिछले दिनों ही आपने इसी एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर चिप बनाने की एक यूनिट की आधारशिला रखी थी। 

इसके साथ ही यहां पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के निर्माण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जो पोटेंशियल था, उस पोटेंशियल को आज इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इसके साथ जुड़ रही तमाम प्रकार की सुविधाए एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेंगी।

योगी ने कहा कि सीमलेस, स्मार्ट एंड सस्टेनेबल एयरपोर्ट, एविएशन फ्यूल फॉर्म, इनलाइट किचन फैसिलिटी, एमआरओ के साथ ही आधुनिक डिजिटल और ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित 'ईज़ ऑफ जर्नी' की संकल्पना को आपके मार्गदर्शन में आज यह एयरपोर्ट साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड मल्टी-मॉडल कार्गो हब का निर्माण होने से अब उत्तर प्रदेश लैंड लॉक्ड की लिमिटेशन से बाहर निकलकर एक लैंडमार्क ग्रोथ के साथ ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच को आसान बनाने में सफल होगा। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Jewar , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD