Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गोहाना की सूरत बदलेगी धन्यवाद एवं विकास रैली-डॉ अरविंद शर्मा

भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को बढावा देने वाले अपने गिरेबां में झांके

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:14 IST

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गोहाना विधानसभा की धन्यवाद एवं विकास रैली में विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जो इलाके की सूरत बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सौंपी गए मांगपत्र पर प्रशासन द्वारा फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि सुनियोजित विकास की राह सुनिश्चित हो।  

शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा सोनीपत ( गोहाना) में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी में गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने पर जनता-जर्नादन का धन्यवाद उनके बीच पहुंचकर कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता से सुझाव लेकर अपना बजट तैयार किया था, उसी प्रकार हमने गोहाना इलाके की जनता से सुझाव लेकर मांगपत्र तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब इन मांगपत्र के आधार पर फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहा है, ताकि सभी जरूरी घोषणाएं की जा सकें।

पत्रकारों द्वारा पूर्व मंत्री द्वारा गोहाना में विकास कार्यों को लेकर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को बढावा देने वाले आज विकास की बात कर रहे हैं। उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, अगर उन्होंने वाकई में विकास करवाया होता तो आज उन्हें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को विकास कार्यों की मांग सूची बुकलेट के तौर पर देने की नौबत नहीं आती। 

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में पहुंचकर  भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोहाना रैली रिकार्डतोड रैली साबित होगी, क्योंकि गोहाना की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए इलाके के राजनीतिक इतिहास में पहली बार न केवल कमल खिलाया है, बल्कि रैली को लेकर भी भरपूर जोश और उत्साह दिखाया है। 

इस मौके पर उन्होंने भगवान परशुराम आश्रम में विकास कार्यो के लिए 31 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बिजेन्द्र मलिक, जिला महामंत्री श्री महेन्द्र चिड़ाना, पार्षद प्रतिनिधि श्री संजय सैनी, श्री अरूण निनानिया, श्री कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Gohana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD