Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

शिकायतों की सुनवाई कर करवाया समाधान

Dr Arvind Kumar Sharma, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चरखी दादरी , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:54 IST

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि जनहित के सार्वजनिक कार्यों पर प्रशासन का विशेष फोकस रहे और किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर न काटने पड़े। अधिकारी सुनिश्चित करें कि नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में कुल 11 शिकायत रखी गई, जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। 

अन्य दो शिकायतों में निर्देश जारी किए गए हैं और उन्हें लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिकायतों के मामले में जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल के दौरान देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इस दौरान हर वर्ग की भलाई के लिए निर्णय लिए गए हैं। चाहे किसान हो या जवान, व्यापारी हो या दुकानदार, महिला हो या पुरुष, विद्यार्थी हो या युवा हर वर्ग को सुविधाएं देने के लिए काम किए गए हैं।

बैठक में एक अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान शरीर में ही पट्टी छोड़ने की शिकायत मिली थी। जिस पर सहकारिता मंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस मामले की सही तरीके से जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएं। बैठक में नए लघु सचिवालय के निर्माण कार्य में देरी और घसौला पावर हाउस से चिड़िया मोड़ आदि क्षेत्र में आने वाली बिजली की लाइन को लेकर भी शिकायत आई। 

इस पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अपना व्यवहार सुधारना होगा। एक दूसरे पर मामला टलने से बात नहीं बनेगी। अगले 1 महीने में लघु सचिवालय का लंबित कार्य पूरा करके जरूरी टेस्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अगले एक महीने में ही घसौला पावर हाउस से चिड़िया मोड़ आदि क्षेत्र तक आने वाले दोनों फीडर  शिकायतकर्ता की मांग के अनुसार केवल को बदलना भी सुनिश्चित किया जाए। 

दोनों मामलों को अगली बैठक में विचार के लिए लंबित रखा गया है। सहकारिता मंत्री ने बिजली, जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करके कार्य करने और जिला के नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के निर्देश दिए।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD