Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में जालंधर का नाम रोशन करने वाली हॉकी टीम को किया सम्मानित

विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

Himanshu Aggarwal, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 11:50 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने रूपनगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल करने वाली जिला जालंधर की अंडर-11 हॉकी टीम को सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति जज्बे की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस जीत ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारी पारंपरिक खेल है और इसमें ऐसे शानदार प्रदर्शन से अन्य बच्चों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर. वी. मौजूद थे।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रफुल्लित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल दिखा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

डिप्टी कमिश्नर ने टीम के कोच और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उन्हें विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने को कहा ताकि नशा मुक्त रंगला पंजाब के सपने को साकार किया जा सके। जिक्रयोग्य है कि जालंधर की टीम ने यह खिताब राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में संगरूर को 5-0 से हराकर जीता है।

इस टीम में संत अवतार सिंह मेमोरियल स्कूल सीचेवाल के विद्यार्थी गुरमीत सिंह, सुख सहज सिंह, गुरचरणजीत सिंह, गुरवीर प्रताप सिंह और सरकारी प्राईमरी स्कूल तेहंग के सलूर अंसारी, प्रदीप कुमार, जतिन कुमार, वंश कुमार, दीपेश कुमार और रजनीश कुमार शामिल थे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी मुनीश शर्मा, बी.पी.ई.ओ. बी.के. महिमी, गाइड अध्यापक विजय कुमार, कुलविंदर सिंह, रमेश्वर चंद्र, जसवीर सिंह, वरिंदरवीर सिंह, अमनदीप, पंकज शर्मा, संजीव जोशी, कमलजीत सिंह, प्रदीप, पृतपाल सिंह, रविंदर कंग भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD