Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए- मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 11:55 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मनोहर लाल ने करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। 

मंत्री ने बैठक में 11 विभागों की 23 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक में आय- व्यय के डाटा प्रस्तुत करने के बजाए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहतरीन प्लान से कार्य करे। अगर कोई समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए सुझाव दें।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीडीए को निर्देश दिए कि वे मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर शत प्रतिशत फसलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इसमें मिश्रित फसलों के अलावा खाली कृषि भूमि का भी ब्योरा भी किसानों से दर्ज करवाए।

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम साल में एक-एक किसान मेला अवश्य लगाया जाए और किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकी तथा नए-नए बीजों के बारे में जानकारी दें तथा आयोजित किसान मेलों की फिडबेक ली जाए और अच्छे सुझावों को अपना कर किसानों को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाए।

मंत्री ने कहा कि जिला में ज्यादा से ज्यादा वीटा बूथ स्थापित करवाये जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिले और लोगों के घर के नजदीक ही वीटा उत्पाद मिले, ऐसी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम,  द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उक्त ग्राम पंचायतों  के सरपंचों को प्रशंसा प्रत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक श्री रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक श्री भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा, महापौर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पेट्रोल और गैस के लेकर देश में परिस्थितियां हैं ठीक- मनोहर लाल

मंत्री मनोहर लाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और पेट्रोल व गैस को लेकर लम्बी लाईन के जवाब में मीडिया से कहा कि अभी देश में परिस्थितियां सब ठीक है और किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। कुछ देश युद्ध में फंसे हुए हैं अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो भारत सरकार की पूरी तैयारी है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD