Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डोनाल्‍ड ट्रंप की 'गंभीर होने' की चेतावनी के बाद ईरान ने रखा पांच-सूत्रीय प्रस्‍ताव, जानें क्‍या हैं शर्तें

Donald Trump, New York
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 11:47 IST

दुनिया होर्मुज स्‍ट्रेट के आंशिक बंद होने से पैदा हुए ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को चेतावनी दी कि तेहरान के पास किसी समझौते को लेकर 'गंभीर होने' का समय अब ​​खत्म होता जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पोस्‍ट में कहा, ''ईरान को जल्दी गंभीर होना होगा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा और हालात अच्छे नहीं होंगे।”

उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को 'बहुत अलग और अजीब' बताया और दावा किया कि वे समझौते के लिए भीख मांग रहे हैं, जबकि सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे अमेरिकी प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान ने अमेर‍िका के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव के जवाब में पांच-सूत्रीय योजना पेश की है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तेहरान ने बिचौलियों के जरिए अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना औपचारिक पांच-सूत्रीय जवाब भेजा।

तस्नीम के अनुसार, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपनी 'संप्रभुता' को कानूनी अधिकार के रूप में मान्यता देने की मांग की है और यह भी कहा कि किसी भी समझौते में आगे युद्ध न होने की गारंटी होनी चाहिए। इसके अलावा उसने अपने नेताओं की मौत के अभियान को समाप्त करने, 'प्रतिरोध समूहों' को शांति समझौते में शामिल करने और नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका की 15-सूत्रीय योजना में होर्मुज स्‍ट्रेट को खोलना, परमाणु कार्यक्रम समाप्त करना, यूरेनियम भंडार को भी सौंपना, और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम तथा उनके निर्माण की क्षमता को बंद करना शामिल था। तस्नीम ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि अमेरिका की बातचीत की पेशकश की वास्तविकता पर संदेह है।

उसने इसे तेल की कीमतें कम रखने तथा नए आक्रामक कदम की तैयारी करने की एक चाल बताया। ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो उनके दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर के साथ वार्ता में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने ईरानी वार्ताकारों की पहचान नहीं बताई और सिर्फ इतना कहा, ''हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे सम्मानित और नेता मानता हूं।''

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वार्ताकारों की पहचान उजागर की गई तो उनकी हत्या की जा सकती है। इससे पहले एक कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा क‍ि हम देखेंगे कि क्या हम सही समझौता कर सकते हैं, और वे सही समझौता करते हैं, तो होर्मुज स्‍ट्रेट फिर से खुल जाएगा। उन्‍होंने कहा क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट को खुला रखना, जो दुनिया के 20 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन प्रवाह का एक अहम रास्ता है, अमेरिका और कई प्रभावित देशों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है।

 

Tags: Donald Trump , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD