Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

Aamir Khan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 15:14 IST

दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां उन्हें युवा दर्शकों से बातचीत करने का मौका मिला। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन के लिए निर्देशक अनिल कुमार रविपुडी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी समारोह का हिस्सा बनीं।

मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है और वो बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्कीनिंग फेस्टिवल में की गई है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह गर्व की बात है और यहां ज्यादातर युवा फिल्म को देखने के लिए आए हैं।"

फिल्म के ओटीटी रिलीज पर आमिर ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि थिएटर रिलीज के तुरंत बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाए लेकिन अब लंबा समय हो चुका है और 3 अप्रैल को फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। "मुझे उम्मीद है कि विश्वभर के लोगों का फिल्म को प्यार मिलेगा और सभी इस फिल्म का आनंद जरूर लें।"

वहीं फिल्म निर्देशक अनिल कुमार रविपुडी ने कहा, "दिल्ली में आकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं। दिल्ली में पहली बार इस आयोजन की मेजबानी की जा रही है। मेरी दो फिल्में यहां प्रदर्शित की जा रही हैं। ये दोनों ही फिल्में मेरे लिए यादगार रही हैं और मुझे उम्मीद है कि बाकी सभी लोगों को भी हमारी फिल्म पसंद आएगी।"

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "हमारे लिए यहां आना सम्मान और खुशी की बात है क्योंकि हमारी फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' भी प्रदर्शित हो रही है और मुझे लगता है कि यह दिल्ली में आयोजित होने वाला पहला फिल्म महोत्सव है। मुझे हमेशा से लगता था कि दिल्ली में ऐसा महोत्सव होना चाहिए क्योंकि यह राजधानी है और यहां फिल्मों से संबंधित कुछ न कुछ तो होना ही चाहिए और मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम के साथ उसकी शुरुआत भी हो चुकी है।"

 

Tags: Aamir Khan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD