Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गेहूं के अवशेष (नाड़) को आग न लगाने हेतु जागरूकता अभियान शुरू, पब्लिसिटी वैन रवाना

Komal Mittal, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 12:12 IST

डिप्टी कमिश्नर एस.ए.एस. नगर श्रीमती कोमल मित्तल, आई.ए.एस. के नेतृत्व में तथा श्रीमती सोनम चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) की उपस्थिति में आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एस.ए.एस. नगर द्वारा गेहूं के अवशेष (नाड़) को आग न लगाने संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए आई.ई.सी. कंपोनेंट के अंतर्गत पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा आई.ई.सी. कंपोनेंट के तहत गांव एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जैसे कैंप, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 40 दिनों तक पब्लिसिटी वैन के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस वैन के माध्यम से विभाग द्वारा तैयार किए गए पैंफलेट्स का वितरण किया जाएगा तथा ऑडियो संदेशों के जरिए किसानों को गेहूं के नाड़ को आग न लगाकर पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी एस.ए.एस. नगर डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गेहूं के नाड़ को आग लगाने की बजाय इसकी तूड़ी तैयार कर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि यह सूखा चारा पूरे वर्ष उपयोग में लाया जा सकता है तथा इसका बाजार में अच्छा मूल्य भी प्राप्त होता है।

इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. हरमीत कौर (के.वी.के.), श्री गुरचमन सिंह तकनीकी सहायक, श्री रुपिंदर सिंह सांख्यिकी सहायक, श्री सुरिंदर सिंह वरिष्ठ सहायक, श्री लखविंदर सिंह जूनियर तकनीशियन सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD