Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

गिरिराज सिंह का असदुद्दीन ओवैसी पर तंज, कहा-'सदन में कुछ और बाहर कुछ बयान देते हैं ओवैसी'

Giriraj Singh, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:44 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष और असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी को लेकर कहा कि उनके “दो चेहरे” हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ओवैसी संसद के भीतर संविधान और कानून की सीमाओं में रहकर बात करते हैं लेकिन संसद के बाहर उनका एजेंडा ऐतिहासिक शख्सियतों जैसे अकबर और बाबर पर केंद्रित रहता है।

इस तरह की बयानबाजी का उद्देश्य देश में शरिया कानून को लेकर बहस खड़ी करना है।" इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया की नजरें भारत और मोदी के नेतृत्व पर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो गई है।

गिरिराज सिंह के मुताबिक कई वैश्विक नेता इस समय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया को स्थिर और भरोसेमंद नेतृत्व की जरूरत है, जो उन्हें नरेंद्र मोदी में दिखाई देता है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के संदर्भ में डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह संवाद इस बात का संकेत है कि वैश्विक मुद्दों पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

उन्होंने दोहराया कि मौजूदा परिस्थितियों में दुनिया का भरोसा नरेंद्र मोदी पर है और वे देशहित के साथ-साथ वैश्विक हालात को भी गंभीरता से लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का नाम लेते हुए कहा कि वे केवल लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब दुनिया गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत में विपक्ष जिम्मेदार भूमिका निभाने के बजाय राजनीति कर रहा है। विपक्ष को जनता के हित में बात करनी चाहिए। विपक्ष के लोग केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास करते है।

 

Tags: Giriraj Singh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD