Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नीतीश कुमार ने कैमूर को 209 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात

Nitish Kumar, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भभुआ , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:01 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई तोहफे दिए। सीएम नीतीश कुमार ने यहां चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 209 करोड़ रुपए की लागत से 204 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 162 करोड़ रुपए की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन तथा 47 करोए रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जिले के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगल सफारी का शुभारंभ किया और जंगल सफारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कैमूर में भ्रमण के लिए चार पर्यटकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल करकटगढ़, तेल्हाड़ कुंड एवं वंशीखोह में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, मोहनिया-डडवां बाइपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के अधौरा पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां कुख्यात अपराधी और आतंकी बंद होंगे।

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले जंगल और पिछड़ेपन के लिए पहचाना जाने वाला कैमूर अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास की मजबूत नींव न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के माध्यम से रखी गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में जन संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

Tags: Nitish Kumar , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD