Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव

 

बिहार के 94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई राशि, अब हर महीने की 10 तारीख को मिलेगा भुगतान

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:40 IST

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि अंतरित की जाएगी।

सीएम सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्यक्रम में राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,100 रुपए प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1,100 रुपए किया गया है। राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में यह राशि भेजी गई है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिले, इसलिए अब हर महीने की 10 तारीख को भुगतान की व्यवस्था लागू की जा रही है।

उन्होंने उन वरिष्ठ नागरिकों से भी अपील की, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, लेकिन अभी तक उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, वे शीघ्र आवेदन करें। साथ ही जिन लोगों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन भुगतान रुका हुआ है, उन्हें जल्द आधार लिंक कराने की सलाह दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD