Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार मानसून के दौरान गुरुग्राम में इस बार नहीं होगी जलभराव की समस्या, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह पुक्का का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से मिला नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही मोदी सरकार : अमित शाह रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे : गुजरात एक मजबूत और सर्वसमावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ देशभर में अव्वल

 

जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 17:48 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है और 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पटना में भाजपा द्वारा आयोजित मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। 2047 विकसित भारत का सपना उन्होंने देखा है। बिहार इस विकास की मुख्यधारा से जुड़कर समृद्ध बने, यही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बताते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का जिक्र और कमिटमेंट के बारे में सीएम ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भाजपा का मूल एजेंडा नहीं था, लेकिन सनातन समाज, हिंदू समाज और संघ के प्रयासों से भव्य राम मंदिर की स्थापना हुई।

देश में एकीकृत टैक्स प्रणाली लागू कर लालफीता शाही समाप्त की। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा कमिटमेंट वाली पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करने में विश्वास करती है। बिहार के विकास पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से राज्य में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेज प्रगति हुई है।

नक्सलवाद पर लगाम कसी गई है। जनधन खाते, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और पेंशन जैसी योजनाओं से गरीबों तक सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और विकास के एजेंडे पर बिना रुके काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण केवल एक उद्देश्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। पिछले वर्षों में महिलाओं के लिए कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार के अवसर, सामाजिक सुरक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी क्षमता, समर्पण एवं नेतृत्व से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD