Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार

 

बेगूसराय में ट्रक से टकराई कार, तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Begusarai, Bihar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बेगूसराय , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 14:53 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे। फिलहाल, पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी सामने आई कि तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया।

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि कार में चार पुलिसकर्मी थे, जिसमें तीन मधेपुरा जिले में तैनात तीन थाना प्रभारी भी थे। वे पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी में सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से पीछे से टकरा गई।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी और निजी कार चालक ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है।

दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र व नीरज कुमार और ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार की मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि देर रात ये हादसा हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी और एक ड्राइवर शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया जा रहा है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Begusarai , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD