Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महादेव की शरण में अनन्या पांडे, नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में टेका माथा

Ananya Panday, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 17:03 IST

अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टाइल को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं, जो कि हमें उनकी फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन मंगलवार को किए गए पोस्ट में वे बेहद साधारण लुक में नजर आईं। दरअसल, अनन्या अपनी मां के साथ गुजरात स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं।

इस पवित्र यात्रा की कुछ खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। पोस्ट की गई तस्वीरों में अनन्या और उनकी मां दोनों ही मंदिर के अंदर दिख रही हैं। पहली तस्वीर में अनन्या भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं। वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महादेव की पूजा करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर शांति और समर्पण साफ झलक रहा है।

अनन्या ने लिखा, "नागेश्वर द्वारिकाधीश ओम नमः शिवाय।" अभिनेत्री सिनेमा जगत में खास पहचान रखती हैं। उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में अनन्या की तारीफ कर रहे हैं। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारका के पास स्थित भगवान शिव के 12 स्वयंभू ज्योतिर्लिंगों में से एक (आठवां) अत्यंत पवित्र तीर्थ है, जिसे 'नागनाथ' भी कहते हैं। 

यह मंदिर दारुकावन में स्थित है और मुख्य रूप से नागों के देवता के रूप में शिव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से पापों और सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। यहां भगवान शिव की एक विशाल 25 मीटर ऊंची बैठी हुई प्रतिमा है, जो दूर से ही दिखाई देती है। गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग भूमिगत स्थापित है। रुद्र संहिता में इसे 'दारुकावने नागेशम' कहा गया है, जो एकांत और आध्यात्मिक निर्भीकता का प्रतीक है।

मान्यता है कि यहां भगवान कृष्ण ने भी पूजा की थी। अनन्या की बात करें तो वे अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आई थीं। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज की गई थी। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।

 

Tags: Ananya Panday , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD