Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा बलोंगी मार्केट में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध; समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा: विधायक कुलवंत सिंह

Kulwant Singh Mohali, Prabhjot Kaur, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 11:03 IST

राज्य में जमीनी स्तर पर कारोबार को सुगम बनाने तथा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन की इकाइयों को विधानसभा क्षेत्र से जिला और जिला से राज्य स्तर तक कार्यशील करने के उद्देश्य से आज सायं बलोंगी मार्केट में जिला ट्रेडर्स कमीशन और विधानसभा क्षेत्र स्तर ट्रेडर्स कमीशन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह ने की, जिसमें मोहाली और बनूर के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारिक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि व्यापार से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, क्योंकि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बैठक के दौरान जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन श्री रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरपर्सन श्री तरलोचन सिंह बैदवान तथा विधानसभा क्षेत्र चेयरमैन श्री अकविंदर सिंह गोसल ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला योजना समिति, एस.ए.एस. नगर की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभजोत कौर तथा एस.डी.एम. मोहाली श्रीमती दमनदीप कौर ने भी व्यापारियों से संवाद किया। एस.डी.एम. ने कहा कि उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान के लिए सदैव तत्पर है। 

इस अवसर पर मार्किट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोविंदर मित्तल भी उपस्थित थे। बैठक में नगर निगम, एस.ए.एस. नगर, पुलिस विभाग, स्टेट टैक्स अधिकारी राजीव शर्मा (एस.ए.एस. नगर-3), नगर काउंसिल बनूर, राजस्व विभाग (नायब तहसीलदार मोहाली एवं बनूर), स्वास्थ्य विभाग (सीनियर मेडिकल ऑफिसर मोहाली एवं बनूर), ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग (बी डी पी ओ), खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (ए एफ एस ओ), जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, पी एस पी सी एल, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में ज़िला प्रशासन द्वारा विभागों व व्यापारियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा जिले में व्यापार-अनुकूल वातावरण को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , Prabhjot Kaur , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD