Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समृद्धि यात्रा : नीतीश कुमार जहानाबाद पहुंचे, 70 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन

Nitish Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जहानाबाद , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 18:06 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी 'समृद्धि यात्रा' के क्रम में जहानाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री इस क्रम में गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से जिले के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं 182 करोड़ रुपए की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जहानाबाद पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों का सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद महिला प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्‍होंने वहां स्कूली बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस के संबंध में भी जानकारी ली। सिलाई केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग अच्छे से काम करिए, सरकार हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

आप लोगों को स्व-रोजगार देने हेतु सरकार हर संभव कार्य कर रही है। सीएम नीतीश कुमार इस क्रम में जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जहां पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा, वहीं एनडीए सरकार में चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था और जो कमी रही, उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है।

सभी जिलों में इन योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। अब तक 21 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, शेष सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। सीएम ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2024 के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई।

वहीं, 2025 में केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो, सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम हुआ है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने की भी बात दोहराई।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD