Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं: पवन दीवान

Pawan Dewan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 17:45 IST

कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी नेताओं ने देश की आज़ादी के लिए महान शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए, दीवान ने देश के महान शहीदों की बेमिसाल शहादत को याद किया और कहा कि उनके महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की फिज़ा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी युवा अवस्था में देशभक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि हमारे महान शहीदों ने हमें सिखाया है कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना सबसे बड़ा साहस है। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अन्य के अलावा, पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर, गुरनाम सिंह क्लेर, कुलबीर नीटा, जसविंदर सिंह ओसाहन, वरुण शर्मा, सतीश गर्ग, निर्भय सिंह रंगूवाल, प्रभजोत सिंह और वरिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Pawan Dewan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD