Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रणबीर गंगवा ने सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत और टिकाऊ बनाना सरकार की प्राथमिकता, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रणबीर गंगवा

Ranbir Gangwa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 15:14 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा आधारभूत ढांचे को उन्नत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो, जिससे विकास को और गति मिले। इसी क्रम में मंत्री ने आज हिसार जिला में खरकड़ी से खोखा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कों की मजबूती, सुरक्षा और दीर्घकालिक टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ होती हैं और मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि व्यापार, उद्योग और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। 

इसलिए सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Tags: Ranbir Gangwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD