Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

नायब सिंह सैनी ने की सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता, परियोजनाओं को दी मंजूरी

सोनीपत महानगरीय क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं को मिली बड़ी गति

 Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij, Dr Arvind Kumar Sharma, Ranbir Gangwa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:42 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्राधिकरण की तीसरी बैठक में सोनीपत महानगर क्षेत्र के समग्र विकास, शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न परियोजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया।

बैठक में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा,सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक श्री निखिल मदान, श्री देवेंद्र कादयान, श्रीमती कृष्णा गहलावत तथा मेयर श्री राजीव जैन भी उपस्थित रहे। बैठक में सोनीपत शहरी क्षेत्र में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, सीवरेज, पार्किंग, खेल एवं धार्मिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। 

इनमें सेक्टर-16/17 के बीच 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड निर्माण,राई क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों को जोड़ने वाली मास्टर रोड क्रॉसिंग, विभिन्न सेक्टरों में मास्टर रोड के शेष हिस्सों हेतु भूमि अधिग्रहण, सेक्टर-4 खेल परिसर में ओपन कोर्ट एवं पवेलियन निर्माण तथा बहु-स्तरीय पार्किंग एवं व्यावसायिक कार्यालय परिसर के निर्माण को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त यमुना नदी किनारे  मीमारपुर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक घाट के विकास तथा विभिन्न सेक्टरों में मास्टर सीवर लाइन और वर्षा जल निकासी तंत्र को सुदृढ़ करने संबंधी परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई। 

सोनीपत, खरखोदा एवं कुंडली क्षेत्र में ड्रेनों के किनारे रिटेनिंग वॉल, फ्लड वॉल तथा ठोस अपशिष्ट रोकथाम हेतु फेंसिंग निर्माण के प्रस्ताव भी अनुमोदित किए गए। बैठक में शहरी जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने, विभिन्न सेक्टरों में मास्टर वाटर सप्लाई नेटवर्क के विस्तार तथा जल अवसंरचना स्थलों पर ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। 

इन परियोजनाओं से ऊर्जा लागत में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। गन्नौर क्षेत्र के लिए 4-लेन बाईपास सड़क निर्माण प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई, जिससे यातायात सुगम होगा और आसपास के अनेक गांवों व क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई योजनाओं और परियोजनाओं की योजना क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि विकास कार्यों का अधिकतम लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में विकास कार्य पूर्ण करें तथा समय पर कार्य पूरा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इन परियोजनाओं के अनुमोदन से सोनीपत महानगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, यातायात, जल निकासी, पेयजल, खेल, पर्यटन और पर्यावरणीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो। बैठक में सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सुशील सारवान ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई और आगामी परियोजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बैठक में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) श्री डी.एस. ढेसी, नगर एवं ग्राम आयोजन तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, सोनीपत की पुलिस आयुक्त श्रीमती ममता सिंह,सोनीपत की उपायुक्त श्रीमती नेहा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij , Dr Arvind Kumar Sharma , Ranbir Gangwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD