Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए

Badshah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 13:44 IST

हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित गीत 'टटीरी' के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पंचकूला पुलिस के अनुसार अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं। इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन जैसे री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य फॉर्मेट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई उन आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ उठाई गई है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अश्लील और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ किसी भी प्रकार के कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट के खिलाफ लगातार निगरानी और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील, शॉर्ट वीडियो या अन्य कंटेंट बनाता या शेयर करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने वालों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा। पुलिस की टीम लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मॉनिटरिंग कर रही हैं और गीत के प्रसार में शामिल अन्य व्यक्तियों व हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को साझा करने से बचें और उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी। यह मामला साइबर थाना, सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज है।

 

Tags: Badshah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD