Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

Badshah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:08 IST

अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' पर एक्शन लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है। इतना ही नहीं, सभी संबंधित लोगों को 25 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गाने पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। आयोग की तरह से लिखा गया, "राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने पाया है कि प्रथम दृष्टया सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।" मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

उन्हें 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म केडी: द डेविल और गाने "सरके चुनर तेरी सरके" से जुड़े लोगों के खिलाफ भी समन जारी किया है और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं। बादशाह का गाना 'टटीरी' भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गाने में सरकारी बस, स्कूल की वर्दी और गाने के बोल को लेकर विवाद हुआ था। 

पहले हरियाणा के राज्य महिला आयोग ने मामले पर कार्रवाई की थी और हरियाणा में दो जगह पर गायक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। विवाद को बढ़ता देख सिंगर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।

 

Tags: Badshah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD