Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

Badshah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:37 IST

पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग 'टटीरी' के लिए विवादों में फंसे हैं। रैपर के खिलाफ दो एफआईआर हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है। इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं।

रैपर ने सोशल मीडिया लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' की झलक दिखाई है। 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है।

यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है। खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मौका मिला है। बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं। बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा। बता दें कि बादशाह के गाने 'टटीरी' भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और रैपर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है।

उनका कहना है कि उनका उद्देश्य फैंस और खासकर हरियाणा के लोगों का दिल दुखाना नहीं था और वे सभी की भावनाओं का सम्मान भी करते हैं। हालांकि इसी के साथ उनकी गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई हैं। हरियाणा के महिला आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा था कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और रैपर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

 

Tags: Badshah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD