Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गदगद हुए बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Badshah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:07 IST

रैपर और गीतकार बादशाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बादशाह ने मुलाकात को बेहद खास बताया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा भी की। इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में उन्होंने सीएम योगी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात से उन्हें एक अजीब-सी गहरी शांति महसूस हुई।

बादशाह ने लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर आज एक शांति महसूस हुई। उनके चेहरे पर एक अलग ही रोशनी है, वो तेज जो शब्दों से नहीं, बल्कि भीतर की स्थिरता से आता है।” उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बेहद शांत और सहज स्वभाव का बताया। पोस्ट में बादशाह ने आगे कहा कि योगी जी में जानवरों के प्रति गहरा प्रेम, इंसानों के लिए करुणा और जीवन का एकमात्र उद्देश्य देश की सेवा, धर्म की रक्षा और लोगों के लिए पूरा समर्पण दिखाई दिया।

उन्होंने लिखा, “जो लोग उन्हें दूर से देखते हैं, वो बहुत कुछ नहीं समझ पाते। लेकिन पास से मिलने पर पता चलता है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं, बल्कि उनकी संवेदना है।” बता दें, बादशाह इस साल गोरखपुर महोत्सव में शिरकत किए थे। 13 जनवरी को बादशाह का लाइव कॉन्सर्ट रहा। बादशाह के अलावा, मुख्य आकर्षण वरुण जैन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मैथिली ठाकुर समेत अन्य सितारे शामिल हुए। 

गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। गोरखपुर महोत्सव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है, जो गोरखपुर की विरासत, आधुनिकता और पर्यटन को बढ़ावा देता है, जहां लोग मनोरंजन, खरीदारी और सांस्कृतिक अनुभव का आनंद उठाते हैं। यह हर साल जनवरी में आयोजित होता है और इस बार 2026 में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क (रामगढ़ ताल के किनारे) में चल रहा है।

यह महोत्सव कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, व्यापार मेला और स्थानीय उत्पादों का शानदार संगम है। इसमें मेगा ट्रेड फेयर, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, प्रदर्शनी, खाद्य स्टॉल, बच्चों की प्रतियोगिताएं (शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक), महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और लोकल कलाकारों को मंच मिलता है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Badshah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD