Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बादशाह बने पहले भारतीय रैपर जो खेलेंगे एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम, बोले- 'सपना सच हो गया'

Badshah, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 17:28 IST

भारतीय हिप‑हॉप और म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे बादशाह एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। अब वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 2026 एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम में खेलने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे। यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत प्रेमियों और खेल फैंस के लिए गर्व का मौका है।

आईएएनएस के साथ बातचीत में बादशाह ने इसे सपने के हकीकत में बदलने वाला पल बताया। आईएएनएस से बात करते हुए बादशाह ने कहा, ''ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने संगीत में अपना सफर क्यों शुरू किया था। मेरा मकसद हमेशा नए रास्ते बनाना और 'पहली बार' की उपलब्धियां हासिल करना रहा है। अब मैं भारतीय हिप‑हॉप, भारतीय फैंस, और भारतीय सपनों को लेकर लॉस लॉस एंजेलिस की कोर्ट में उतरने जा रहा हूं। 

यह पल पूरे भारत के लिए गर्व और प्रतिनिधित्व का अनुभव है।'' उन्होंने कहा, ''एनबीए सिर्फ खेल का मैदान नहीं है, बल्कि यह म्यूजिक, फैशन और संस्कृति का भी बड़ा हिस्सा है। एनबीए में खेलने का मौका मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। अब जब मैं इस कोर्ट पर भारत का प्रतिनिधित्व करुंगा, तो यह मेरे लिए गर्व से भरा अनुभव होगा।''

बादशाह ने कहा, "बास्केटबॉल हमेशा से मेरा बड़ा शौक रहा है, और एनबीए के लेजेंड्स, हॉलीवुड सितारे, और म्यूजिक आइकॉन्स के साथ एक ही कोर्ट पर खेलना एक सम्मान की बात है।" बादशाह ने आगे कहा, ''यह मौका सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का भी है। इस बार के गेम में अन्य बड़े नाम भी शामिल होंगे। 

इनमें कमीडियन कीगन-माइकल की, मशहूर प्रोड्यूसर और डीजे मस्टर्ड, अमेरिकी रैपर ग्लोरिसा और पूर्व एनबीए स्टार जेरेमी लिन शामिल हैं।'' 2026 रफल्स एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम 13 फरवरी को कैलिफोर्निया के इंगलवुड में आयोजित होगा और इसे ईएसपीएन पर लाइव दिखाया जाएगा। इस गेम में विभिन्न देशों और क्षेत्रों के सेलेब्रिटी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

Tags: Badshah , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD