Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि

विजय सिन्हा बोले- महापुरुषों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार

Nitish Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 13:31 IST

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पटना में राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे।

राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।"

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इनकी सोच थी कि बिहार और देश में जातिविहीन समाज, सबका उत्थान और कल्याण हो। सरकार समाज और राष्ट्रहित में महापुरुषों के विचारों और सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने कहा कि महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के हर व्यक्ति, जो समाजवाद और लोहियावाद की बात करते हैं, उनको सादगी, ईमानदारी और चरित्र की राजनीति में विश्वास करना चाहिए। 

इसी बीच, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का जीवन, जो जनता के प्रति समर्पित है, मां भारती की संतानों के लिए सिद्धि तक पहुंच रहा है। उनके कामों से देश गौरान्वित है और हमेशा याद रखेगा कि पूरे विश्व के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सम्मान को बढ़ाया है।"

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी ने) मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की चिंता की। उसके विकास, उत्थान और सम्मान का काम किया है। पीएम मोदी के यह काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना चाहिए। देश की विभाजनकारी शक्तियों और गुलामी के प्रतीकों से मुक्त होने की जरूरत है। आज की पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध भारत बनाकर दें।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD