Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

“न्याय अभी बाकी है, पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी अभी बाकी है” – सुनील जाखड़

आप सरकार पंजाब में खुलेआम लूटमार करने लगी है

Sunil Jakhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 11:53 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में सरकार पर एक ऐसा गिरोह काबिज हो गया है जो राज्य को लूट रहा है। वह आज अमृतसर के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आप सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के भ्रष्टाचार से दुखी होकर की गई आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के घर का घेराव करने जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान सभी विपक्षी पार्टियों समेत भाजपा ने मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया, जिसके दौरान चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां की गईं। इस मौके पर भाजपा ने फैसला किया कि 23 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ स्वयं पटियाला में जिला स्तर के धरने में शामिल होंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि आप सरकार पहले सिर्फ लूट कर रही थी, लेकिन अब यह पंजाब के लोगों को मारने में लग गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आए लोग पंजाब को धीरे-धीरे लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पंजाब पर बोझ है और मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि भारी विरोध और जनता के उठ खड़े होने के बाद सरकार ने बीती रात मजबूरी में मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “कट्टर ईमानदारी” का चोला पहनकर कट्टर बेईमान लोग पंजाब की सत्ता पर काबिज हो गए हैं और खुलेआम लूटमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स नहीं बल्कि गैंगस्टरों का एक समूह है जो हर तरीके से पंजाब को लूट रहा है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि ये लोग आप पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के लिए कमाऊ पूत की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जब तक मृतक अधिकारी के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

Tags: Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD