Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सीआर पाटिल ने सतत जल प्रबंधन पर दिया जोर, बोले-उद्योग सिर्फ जल उपभोक्ता नहीं, जल संरक्षक बने

CR Paatil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 11:47 IST

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने रविवार को विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026 की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने सतत जल प्रबंधन और उद्योगों द्वारा जल के सही इस्तेमाल के लिए नवाचार और सहयोग पर हुई चर्चाओं में हिस्सा लिया। "जल के लिए उद्योग" विषय पर आधारित इस सम्मेलन का मकसद उद्योगों को जल के कुशल उपयोग, रीसाइक्लिंग, दोबारा इस्तेमाल और नवाचार के मुख्य वाहक के तौर पर स्थापित करना था।

इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, उद्योगपति, शिक्षाविद, स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम उद्यम और युवा नवोन्मेषक एक साथ आए और उन्होंने मिलकर ऐसे समाधान तैयार किए जो बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकें और प्रौद्योगिकी आधारित हों। इस सम्मेलन में 700 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें एक बड़े बदलाव पर जोर दिया गया, जिसके तहत उद्योग अब सिर्फ जल का इस्तेमाल करने वाले नहीं, बल्कि जल के संरक्षक बन रहे हैं और ज्‍यादा समझदारी भरे और टिकाऊ तरीकों को अपना रहे हैं।

पाटिल ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में, इस वर्ष 8 से 22 मार्च तक आयोजित जल महोत्सव एक व्यापक राष्ट्रीय जन अभियान में विकसित हो गया है। उन्‍होंने कहा,"ग्राम पंचायत स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर तक जल संरक्षण, जनभागीदारी और जल अर्पण जैसे प्रयासों ने इसे एक शक्तिशाली जन आंदोलन का रूप दे दिया है।

सम्मेलन में जारी 'जल जीवन मिशन 2.0' के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश ग्रामीण पेयजल क्षेत्र में ढांचागत सुधारों की दिशा तय करते हैं। इनका मुख्य ध्यान नियमित और सुनिश्चित जल सेवाओं, जवाबदेही और दीर्घकालिक स्थिरता पर है।" उन्होंने कहा कि सेवा आधारित दृष्टिकोण, जल सेवा मूल्यांकन, डिजिटल मैपिंग और 'सुजल ग्राम आईडी जैसी पहल ग्राम पंचायतों और समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल महोत्सव 2026 के दौरान नौ राज्यों के साथ संपन्न हुए सुधार संबंधी समझौता ज्ञापन इस बात का प्रतीक है कि जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहकारी संघवाद की भावना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा, "आज का 'सुजल ग्राम संवाद' इस बात का पुख्ता सबूत है कि जल जीवन मिशन अब केवल एक योजना नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से प्रेरित एक राष्ट्रीय संकल्प के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण में भागीदार और संरक्षक बनकर राष्ट्र के लिए जल-सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।"

इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण जल शक्ति हैकाथॉन के विजेताओं का अभिनंदन था, जिसमें जल क्षेत्र में नवोन्मेषी और प्रभावशाली समाधानों को मान्यता दी गई। राज्य सरकारों ने विशेष रूप से जनगणना-केंद्रित सत्र में भाग लिया, जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय जल जनगणना रिपोर्टों के पूरा होने और जारी होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जो आंकड़ों पर आधारित जल शासन के महत्व को रेखांकित करता है।

उद्घाटन सत्र में सातवीं लघु सिंचाई जनगणना, जल निकायों की दूसरी जनगणना; झरनों की पहली जनगणना; प्रमुख और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की पहली जनगणना, राष्ट्रीय जल डेटा नीति और तकनीकी एवं विषयगत प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया।

 

Tags: CR Paatil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD