Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Surat, CR Paatil, Harsh Sanghavi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 14:36 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को सूरत नगर निगम कार्यालय में बैठक कर शहर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में राहत और पुनर्वास का काम लगातार जारी है। समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "सूरत नगर निगम कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में भारी बारिश से बने हालात की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।" मुख्यमंत्री का यह दौरा सूरत में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के बीच हुआ।

बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। राज्य के अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि कई निचले इलाकों में जलस्तर ऊंचा बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों में सूरत में करीब 358 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की टीमों ने जलमग्न इलाकों से 7,386 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। गुरुवार को बारिश कम हुई, लेकिन शहर के कई रिहायशी इलाकों, सड़कों, बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों में अब भी पानी भरा हुआ है।

ऐसे में प्रशासन पानी निकालने, जरूरी सेवाएं बहाल करने और प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटा है। राज्य में भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान भी गई है। राहत और बचाव दल लगातार तैनात हैं, जबकि प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चला रहा है और दक्षिण गुजरात के मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और सभी जरूरी तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Surat , CR Paatil , Harsh Sanghavi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD