Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

असली 'धुरंधर' से मिलने घर पहुंचे राम गोपाल वर्मा, फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की

Yami Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 14:44 IST

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा 'धुरंधर' के रिलीज के समय से ही निर्देशक आदित्य धर के फैन बन चुके हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज से पहले ही उन्होंने फिल्म देख ली थी और फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म घोषित कर दिया था, लेकिन अब वे 'धुरंधर' फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर से मिलने के लिए पहुंच गए हैं और एक बार फिर उन्होंने निर्देशक धर की दिल खोलकर तारीफ की है।

राम गोपाल वर्मा फिल्म 'धुरंधर' और फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर के कायल हो चुके हैं, और फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए निर्देशक उनके घर पहुंचे। उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम के साथ मुलाकात की और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, "पावर कपल के साथ मुलाकात। 

फिल्मी हमजा अली, यानी रणवीर सिंह, ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया, और असली हमज़ा, यानी आदित्य धर, भारतीय फिल्म निर्माताओं को हिला रहे हैं। आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनकी प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?" यह पहली बार नहीं है कि जब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ की हो।

वे फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर कह चुके हैं। निर्देशक के मुताबिक धुरंधर-2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक रीसेट बटन है। वे हिंदी सिनेमा में निर्माताओं को भी चेता चुके हैं कि अब 19 मार्च के बाद बनने वाली फिल्मों में बदलाव जरूरी है, नहीं तो लंबे समय तक सिनेमा में टिक पाना मुश्किल होगा।

वे कई बार खुलकर कह चुके हैं कि सिनेमा मर चुका है और सिनेमा में रचनात्मकता खत्म होती जा रही है। बता दें कि आदित्य धर भी राम गोपाल वर्मा के बड़े फैंस थे और उनकी 'रंगीला' से प्रेरित होकर भी सिनेमा में कदम रखने का फैसला लिया था। उन्होंने कई बार निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, अब देखना होगा कि ये दो बड़े निर्देशक मिलकर सिनेमा को किन ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

 

Tags: Yami Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD