Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

सिंहावलोकन 2025 : इस साल बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों का चला सिक्का, हर किरदार में दिखाई गहराई

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 11:06 IST

बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने दमदार अभिनय, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और बहुमुखी प्रतिभा से पूरे साल स्क्रीन पर कब्जा जमाए रखा। रोमांस हो, ड्रामा हो, कॉमेडी हो या ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की कहानी, इन अभिनेत्रियों ने हर तरह के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी। 

जान्हवी कपूर: जान्हवी कपूर ने इस साल अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में उनकी कमर्शियल एनर्जी और कॉमिक टाइमिंग ने स्क्रीन पर जान डाल दी। दर्शकों ने उनके किरदार की हर मुस्कान और हर भावनात्मक पल को महसूस किया। इसके बाद 'परम सुंदरी' में उनका आत्मविश्वास गजब का रहा। वहीं, 'होमबाउंड' में जान्हवी ने सच्चाई और भावनात्मक गहराई से भरे किरदार को निभाया, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है।

यामी गौतम: यामी गौतम फिल्म 'हक' के जरिए दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। इसमें उनका किरदार दृढ़, ईमानदार और भावनाओं से भरा था। दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक, यामी कहानी की आत्मा बनकर सामने आईं। लोगों ने उनकी हर छोटी-बड़ी प्रतिक्रिया को महसूस किया। यह फिल्म उनके बारे में स्पष्ट करती है कि वे केवल शोर वाली फिल्मों का चुनाव नहीं करतीं, बल्कि ऐसी कहानी चुनती हैं जो दर्शकों को सोचने और महसूस करने पर मजबूर करे। 'हक' ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में शामिल किया।

तृप्ति डिमरी: तृप्ति डिमरी ने 'धड़क 2' के जरिए अपने अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा साबित की। इस फिल्म में प्यार, दिल टूटने, संघर्ष और जज्बे को उन्होंने इतनी सच्चाई और ईमानदारी से पेश किया कि दर्शक हर सीन में उनकी संवेदनशीलता को महसूस कर सकें। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। तृप्ति ने दिखाया कि बड़े स्तर की कहानी भी बिना भावनात्मक संवेदनशीलता खोए, गहराई और सच्चाई के साथ निभाई जा सकती है।

अनीत पड्डा: अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका अभिनय सहज था और भावनाओं से भरा था। उन्होंने अपने किरदार को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि दर्शक पूरी कहानी में खो गए। यह फिल्म साबित करती है कि अनीत पड्डा आने वाले समय में सिनेमा की एक बड़ी ताकत बनने जा रही हैं।

रश्मिका मंदाना: इस साल रश्मिका मंदाना दो अलग-अलग शैली की फिल्मों के साथ उभरीं। 'छावा' में उन्होंने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में गरिमा, दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ अभिनय किया। वहीं, 'थामा' में उन्होंने रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और ड्रामा को सहजता से निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। दोनों फिल्मों में रश्मिका ने यह साबित किया कि वे किसी भी जॉनर या चुनौतीपूर्ण भूमिका को सहजता और आत्मविश्वास के साथ निभा सकती हैं।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD