Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संविधान की मूल भावना अपनाकर राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ें युवा- उपसभापति श्री हरिवंश

संविधान पर मार्गदर्शनः ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी से ही सशक्त होगा लोकतंत्र

Harvinder Kalyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 18:08 IST

हरियाणा विधानसभा के सौजन्य से दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभागर में संविधान के सिद्धांत, विशेषताएं एवं विधायिका के कार्य विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उप-सभापति ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में सचिवालय अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना, विधायी प्रारूपण कार्यशालाएं, नगर निकाय प्रतिनिधियों के सम्मेलन, मीडिया संवाद तथा युवाओं के लिए युवा संसद जैसे किए गए कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। 

उन्होंने हरियाणा विधानसभा द्वारा किए जा रहे नवाचारों और सकारात्मक पहलों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए विधानसभा द्वारा उठाए गए कदम अत्यंत सराहनीय हैं। श्री हरिवंश ने कहा कि हरियाणा एक युवा शक्ति से परिपूर्ण प्रदेश है और यहां के युवाओं ने खेल, कृषि, सुरक्षा, उद्यमिता और सांस्कृतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। 

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलते वैश्विक परिदृश्य को समझें और नवाचार, उद्यमिता तथा कौशल विकास के माध्यम से अपने लिए नए अवसर तलाशें। उन्होंने युवाओं को कहा कि यदि वे अपने जीवन में दृढ़ संकल्प और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, तो वे न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि देश को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

उन्होंने दीनबंधु छोटू राम के जीवन और उनके संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी किसान नेता थे, जिन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लें और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। 

भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि एक जीवंत सामाजिक दस्तावेज है, जो देश की विविधता को एकता में पिरोता है। उप-सभापति ने संविधान की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है, जिसमें मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, स्वतंत्र न्यायपालिका, संघीय ढांचा तथा एकल नागरिकता जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि संविधान में कठोरता और लचीलापन दोनों का संतुलन है, जो इसे समयानुकूल बनाए रखता है। उन्होंने संविधान सभा की कार्यप्रणाली के बारे में कहा कि गंभीर मतभेदों के बावजूद वहां सदन की गरिमा बनाए रखते हुए सभी निर्णय आम सहमति से लिए गए। 

उन्होंने कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को भी उसी मर्यादा और अनुशासन का पालन करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने डिजिटल लेनदेन, उद्यमिता और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 

आज देश में लाखों नए उद्यम स्थापित हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज का यह सम्मेलन युवाओं की जागरूकता बढ़ाने और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोडऩे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संविधान के सिद्धांतों, संवैधानिक मूल्यों, विधायिका की भूमिका तथा नागरिकों के कर्तव्यों पर व्यापक चर्चा हुई, जो युवाओं के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में चाहे वे किसी भी क्षेत्र चिकित्सा, अभियंत्रण, प्रशासन, विज्ञान या उद्यमिता में आगे बढ़ें, उन्हें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं और युवाओं को चाहिए कि वे अपने जनप्रतिनिधियों से प्रश्न करें, उनकी कार्यप्रणाली पर नजर रखें और समाज की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा ने कहा कि भारत का संविधान केवल कागजों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है।

उन्होंने बताया कि विधायी कार्य केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को न्याय के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया है। डॉ. मिढ्ढा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक बनकर लोकतंत्र को मजबूत करें और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Tags: Harvinder Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD