Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

साहित्यकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं - हरविन्द्र कल्याण

Harvinder Kalyan, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:52 IST

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा आज पंचकूला में साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे पंजाबी, हिंदी एवं हरियाणवी के 65 साहित्यकारों ने भाग लिया। अकादमी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

 इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर, विशिष्ट अतिथि, कार्यकारी उपाध्यक्ष, डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, मनजीत सिंह, सदस्य सचिव, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक, हिंदी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ, डॉ. सी.डी.एस. कौशल,  संस्कृत प्रकोष्ठ, डॉ. चन्द्रत्रिखा, निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ व सरदार हरपाल सिंह चीका, निदेशक, पंजाबी प्रकोष्ठ द्वारा साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को एक नयी दिशा प्रदान करते हैं। साहित्यकार अपनी रचनाओं के द्वारा समाज में जिस व्यापक स्तर पर जागरूकता उत्पन्न कर सकता है, उस स्तर पर और कोई भी माध्यम सफल नहीं हो सकता। 

प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सरकार के साथ-साथ लेखक की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के साहित्यकारों के सम्मान के लिए सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार साहित्य और संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे सहधर्मिणी के रूप में एक साहित्यकार का साथ प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर हिंदी एवं हरियाणवी भाषा में अंजलि सिफर, अम्बाला, श्री विकास यशकीति, भिवानी, राधेश्याम भारतीय, करनाल, ब्रह्मदत्त शर्मा, यमुनानगर, बी. आर. अरोड़ा, अर्चना कोचर, रोहतक, श्रीनिवास वत्स, दिल्ली, डॉ. हेमलता शर्मा, जीरकपुर, प्रदीप सिंह, हिसार, पुष्पराज चसवाल, अम्बाला शहर, जय भारद्वाज तरावड़ी, करनाल, डॉ. रेणु शर्मा, सोनीपत, बिजेन्द्र सिंह, भिवानी, अमीश कुमार, महेन्द्रगढ़, दिलबाग सिंह विर्क, सिरसा, डॉ. उमेश प्रताप, यमुनानगर, रमेश मेहरा, अम्बाला शहर, डॉ. वेदप्रकाश, चंडीगढ़, डॉ. बी. मदन मोहन, जगाधरी, मीना नवीन, अम्बाला छावनी, डॉ. विजय कुमार वेदालंकार, सोनीपत, जनक राज शर्मा, सिरसा, नवरत्न, चरखीदादरी, कमलेश गोयत, जीन्द, राम प्रताप वर्मा, पंचकूला, विष्णु भगवान, कुरुक्षेत्र, कुसुम गोयत, जीन्द, भारत बरनवाल, सिरसा, किंशुक गुप्ता, कैथल को पुरस्कृत किया गया।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD