Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विष्णुदेव साय ने किया सरगुजा ओलंपिक-2026 का शुभारंभ

Vishnu Deo Sai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबिकापुर , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:41 IST

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर और एमसीबी जिले के खिलाड़ियों ने परेड में सलामी दी। मुख्यमंत्री साय ने ओलंपिक मशाल जलाकर शुभारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलर गीता फोगाट भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर का क्षेत्र अपने आप में बहुत बड़ा है लेकिन बीते 40 वर्षों से नक्सलवाद से ग्रसित रहा। इस वजह से उस क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त करने के लिए काम शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का नक्सवाद के खात्मे का संकल्प पूरा हो रहा है।

हम लोगों ने वहां के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने वाले लोगों ने भी बस्तर ओलंपिक में भाग लिया था। आत्मसमर्पण करने वाले 700 खिलाड़ी ओलंपिक का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि जब हम लोगों ने सुरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ किया तो गजरू को शुभंकर बनाया।

इस ओलंपिक के लिए तीन लाख 49 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक में खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, फुटबाल समेत 12 खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। आने वाले वक्त में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन करते रहेंगे। बता दें कि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज समेत स्थानीय मंत्री और विधायक व भारी संख्या में खिलाड़ी व आम नागरिक मौजूद रहे।

सरगुजा ओलंपिक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक बड़ा जमीनी स्तर का खेल महाकुंभ है, जो मुख्य रूप से सरगुजा संभाग (उत्तर छत्तीसगढ़) के आदिवासी-बहुल क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और युवाओं (खासकर ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं) को खेल का मंच देने के लिए शुरू किया गया है।

 

Tags: Vishnu Deo Sai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD