Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बस्तर में लौट रही शांति, विकास को तेज करने में जुटी सरकार : विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai, BJP Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh, Raipur, Chhattisgarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सुकमा , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 18:13 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के तीनों जिलों के दौर पर रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने कहा है कि कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास और शांति की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

सुकमा दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने, किसानों को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी लोगों की मदद के लिए एक-एक पंचायत में दो-दो दिन जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक में भी इस पर चर्चा हुई है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, अधिकारी वहां रुक रहे हैं। इस क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के कारण कुछ क्षेत्र विकास में पीछे रह गए। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राज्य सरकार इसको लेकर चिंतित है। हम तेजी से विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

हमारा ध्यान खेती पर अधिक रहेगा, क्योंकि इस क्षेत्र के अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। सिंचाई और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने पर हमारा जोर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की हम 'बस्तर' के नाम से ब्रांडिंग करने वाले हैं।

कई दीदियां लखपति बन रही हैं। राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर समीक्षा बैठक में चर्चा हुई है और इसमें तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के बावजूद किसानों के लिए बीज और खाद की कोई कमी नहीं है। डीएपी को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। 

इसके विकल्प के रूप में नैनो डीएपी जैसे उर्वरकों पर हमारा ध्यान केंद्रित है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीन जिलों के दौरे पर थे। 1 जून को उन्होंने दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक की थी और विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अधोसंरचना विकास पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि शासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। ‘बस्तर मुन्ने’ एवं मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की समीक्षा करते हुए वनांचल क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और दूरस्थ अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh , Raipur , Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD