Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

राम लला के दर्शन करने पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत भी रहे मौजूद

Rishabh Pant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:34 IST

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम शनिवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंची। इस मौके पर टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में एलएसजी मालिक, खिलाड़ियों, और सहयोगी स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर के कर्मचारियों ने पूजा-पाठ के बाद सभी को मंदिर परिसर में धुमाया और नवनिर्मित मंदिर के दर्शन कराए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। एलएसजी के एक्स हैंडल पर भी संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की मंदिर परिसर की तस्वीर साझा की गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2022 में लीग से जुड़ी थी।

पिछले 4 सीजन में टीम एक बार भी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब नहीं रही है। आईपीएल 2025 में टीम नए कप्तान ऋषभ पंत के साथ ही लगभग नई टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ उतरी थी, लेकिन इसका असर प्रदर्शन पर नहीं दिखा। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी और सातवें स्थान पर रही थी।

कप्तान ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज और नेतृत्वकर्ता अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। वहीं मेंटॉर जहीर खान भी अपना प्रभाव नहीं दिखा सके थे। आईपीएल 2026 में एलएसजी एक बार फिर से कोचिंग टीम और कई नए खिलाड़ियों के साथ उतर रही है। टीम की जर्सी और लोगों में भी बदलाव किया गया है। एलएसजी इस सीजन अपना दबदबा बनाने और अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

एलएसजी को इस सीजन में कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, मोहसिन खान और दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों से बेहतर मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मोहम्मद शमी इस सीजन एलएसजी के लिए पहली बार खेलेंगे। पिछले सीजन पर वह एसआरएच का हिस्सा थे। नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। शमी के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी, क्योंकि वह लगातार राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं। 

 

Tags: Rishabh Pant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD