Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर, ऋषभ पंत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:37 IST

भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर ऋषभ पंत शनिवार से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे। शुभमन गिल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए थे। 

अपनी पारी की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद गिल को गर्दन में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे। इसके बाद गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गिल के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की जानकारी देते हुए लिखा, "टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 

उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे।" पंत ने शुक्रवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "शुभमन मैच खेलने के लिए बेताब थे। उन्होंने तब भी हिम्मत दिखाई, जब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था। हमने फैसला कर लिया है कि शुभमन की जगह प्लेइंग इलेवन में कौन खेलेगा। 

जो खिलाड़ी मैच खेलेगा, वह जानता है कि वह खेल रहा है।" माना जा रहा है कि कप्तान शुभमन गिल को टीम से छुट्टी दी जा सकती है, ताकि वह आगे की रिकवरी के लिए मुंबई में स्पेशलिस्ट से सलाह ले सकें। ऐसे में गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी।

कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम 159 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब मे टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 153 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 124 रन का आसान लक्ष्य दिया, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने 30 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD