Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

आईपीएल 2026 : ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी ने खोला जीत का खाता

Rishabh Pant, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Lucknow Super Giants, LSG, Sunrisers Hyderabad, SRH, Hyderabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 12:18 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से नितीश कुमार रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की।

नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। इनके अलावा, लियाम लिविंगस्टोन (14) दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एडन मार्करम के साथ 28 गेंदों में 37 रन जुटाए। मार्श महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए। मार्करम 27 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पंत ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े।

बडोनी 9 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। पंत ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब ला दिया। समद (16) के पवेलियन लौटने के बाद पंत ने मोर्चा संभाला, उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेलकर एलएसजी को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से हर्ष दुबे ने 2 विकेट निकाले।इनके अलावा, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 अपने नाम किया।

 

Tags: Rishabh Pant , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Lucknow Super Giants , LSG , Sunrisers Hyderabad , SRH , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD