Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त

 

आईपीएल : ऋषभ पंत की दिल्ली में 'घर वापसी', कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल

Rishabh Pant, Kuldeep Yadav, Sports News, Cricket, IPL, Indian Premier League, Delhi Capitals, Lucknow Super Giants, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 16:01 IST

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की।

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अब 15 करोड़ में डीसी में वापस लौटेंगे। वहीं, कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.5 करोड़ रुपये पर ही एलएसजी में जा रहे हैं। आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ की संशोधित फीस पर डीसी में वापस आएंगे। कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये पर एलएसजी में शामिल होंगे।"

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 और 2026 के लिए पंत एलएसजी से जुड़े थे, लेकिन कुलदीप डीसी का ही हिस्सा रहे। पंत 2016 से 2024 तक डीसी का हिस्सा रहे थे। इस दौरान वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे। पंत ने 43 मैचों में डीसी की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 23 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

डीसी के लिए 2016 से 2024 के बीच पंत ने कुल 111 मैच खेले थे। पंत का आईपीएल 2025 और 2026 सीजन एलएसजी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि आईपीएल 2027 में डीसी की जर्सी में दिख सकते हैं, और अब यह संभावना सही साबित हो गई है। 

एलएसजी कुलदीप यादव के लिए तीसरी टीम होगी। कुलदीप 2016 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2022 से 2026 तक वह डीसी का हिस्सा रहे। कुलदीप के आने से एलएसजी की स्पिन गेंदबाजी मजबूत होगी। भारतीय टीम का यह दिग्गज स्पिनर 110 आईपीएल मैचों में 112 विकेट ले चुका है।  

 

Tags: Rishabh Pant , Kuldeep Yadav , Sports News , Cricket , IPL , Indian Premier League , Delhi Capitals , Lucknow Super Giants , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD