Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बठिंडा आधारित कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे दो मुलजिम गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जांच से पता चला है कि दिल्ली से खरीदे गए थे हथियार : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:22 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो गैर-कानूनी देसी .32 बोर पिस्तौलों सहित मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी निवासी परसराम नगर, बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी विशाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। विकास अरोड़ा आपराधिक पृष्ठभूमि वाला दोषी है, जो घरेलू हिंसा के एक मामले में भी शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम बठिंडा में एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार दिल्ली से खरीदे गए थे और इस संबंध में अन्य संबंधों की जांच की जा रही है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने कहा कि एजीटीएफ बठिंडा की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि जैकी उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा, जो डकैती करने की योजना बना रहे थे और जिनके पास गैर-कानूनी हथियार थे, को पंचवटी क्षेत्र में मित्तल मॉल के निकट देखा गया है। 

उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी एजीटीएफ बठिंडा रेंज जसपाल सिंह ने जिला बठिंडा पुलिस के साथ यह पुख्ता जानकारी साझा की। इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में, दो संदिग्ध व्यक्तियों को जीटी रोड, बठिंडा से आते देखा गया। 

सरहिंद नहर के निकट संतपुरा रोड पर स्थित पुलिस नाके को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने उन्हें मुस्तैदी से काबू कर लिया और गैर-कानूनी हथियार बरामद किए। इस संबंध में बठिंडा के पुलिस स्टेशन कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 65 दिनांक 20.03.2026 को केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD