Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईद-उल-फितर के मौके पर नीतीश कुमार पहुंचे खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ, ईद की दी बधाई

Nitish Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:06 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को ईद-उल-फितर के पाक मौके पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआएं लीं और ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनअमिया भी पहुंचे, जहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की।

साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री इस क्रम में तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क भी पहुंचे और सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और ईद की बधाई दी। ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

इससे पहले बिहार के पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में परंपरागत रूप से ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान नहीं पहुंचे, उनकी जगह उनके पुत्र निशांत वहां पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद और बधाई दी। 

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचते रहे थे, लेकिन इस बार वे अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार हर साल यहां मौजूद रहते थे। इस बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। निशांत के साथ मंत्री अशोक चौधरी समेत जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 

मंच पर निशांत को गमछा ओढ़ाकर मुस्लिम नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के नेता निशांत ने कहा कि "ईद के इस पाक अवसर पर मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से देशवासियों और बिहारवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। अल्लाह की बरकत देशवासियों पर बनी रहे।"

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD