Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मूवी आउटिंग में स्पॉट हुईं सारा अली अली खान और पलक तिवारी, ओरी विवाद का नहीं दिखा कोई असर

Sara Ali Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 12:42 IST

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ चल रहे विवाद के बीच, एक्ट्रेस सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ मूवी आउटिंग के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी बेफिक्र नजर आईं और उनके चेहरे पर इस विवाद का कोई असर नहीं दिखा। वीडियो में देखा गया कि सारा अली खान नीले रंग के फ्लोइंग एथनिक आउटफिट में आगे-आगे चल रही थीं, जबकि पलक तिवारी कैजुअल ब्लैक टॉप और डेनिम्स में उनके पीछे आती नजर आईं।

दोनों के बीच की केमिस्ट्री और सहजता ने साफ कर दिया कि वे इस विवाद से प्रभावित नहीं हैं। इसी दौरान अभिनेता इब्राहिम अली खान भी उसी थिएटर में कुछ मिनट पहले स्पॉट किए गए। इब्राहिम हूडी पहनकर लो-प्रोफाइल बनाए हुए थे। उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर पलक तिवारी के साथ उनके कथित रिश्ते की चर्चाओं को हवा दे दी है।

हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। सारा और पलक के बीच अच्छी दोस्ती है और वे कई प्रोग्राम में अक्सर एकसाथ नजर आती हैं। इस बीच, इब्राहिम की बुआ सबा अली खान ने अक्टूबर में पलक तिवारी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

इस पोस्ट को भी दोनों परिवारों के करीबी रिश्तों के संकेत के रूप में देखा गया। सारा और इब्राहिम, अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं, जबकि पलक तिवारी टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी हैं। वहीं, ओरी और इब्राहिम के बीच कथित अनबन ने पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ओरी ने बिना नाम लिए कुछ बयान दिए थे, जिन्हें सारा, अमृता सिंह, और पलक पर तंज के तौर पर देखा गया। इसके बाद सारा और इब्राहिम ने ओरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था।

 

Tags: Sara Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD