Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पटौदी खानदान की लाडली: रोहित शेट्टी के सामने हाथ जोड़कर मांगा काम, तो मंदिरों में जाने पर हुईं ट्रोल

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:35 IST

'केदारनाथ', 'लव आजकल 2', 'सिंबा', 'स्काईफोर्स' समेत कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली पटौदी खानदान की लाडली का 12 अगस्त को जन्मदिन है। अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने एक्टिंग स्किल की वजह से इंडस्ट्री में खास जगह बनाने में सफल रही हैं।

उनकी सादगी, मेहनत और बेबाक अंदाज ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया। सारा का करीना कपूर के साथ भी खूबसूरत रिश्ता है, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है। कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट होने के बाद सारा ने साल 2018 में व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों रोमांटिक-ड्रामा 'केदारनाथ' और एक्शन कॉमेडी 'सिम्बा' के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की।

सारा ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'सिम्बा', 'अतरंगी रे', 'जरा हटके जरा बचके', 'गैसलाइट', 'स्काई फोर्स' के साथ ही हालिया रिलीज 'मेट्रो...इन दिनों' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी।

'मेट्रो...इन दिनो' में सारा ने एक साधारण, जिंदगी की उलझनों से जूझती लड़की का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक इंटरव्यू में सारा ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने ग्लैमर से परे एक वास्तविक और सादगी भरा लुक अपनाया, जो निर्देशक अनुराग बसु की सोच थी।

सैफ अली खान की लाडली सारा का आम जीवन में भी बेहद सरल हैं। इस बात का जिक्र कपिल शर्मा के शो में रोहित शेट्टी ने खुद किया था। उन्होंने बताया था कि सारा उनके ऑफिस आईं और हाथ जोड़कर 'सिम्बा' में काम मांगा था। रोहित ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए कहा, "सारा बहुत मेहनती और जमीन से जुड़ी हैं।" 

रोहित शेट्टी ने बताया, " अब सारा एक्ट्रेस बन चुकी है तो मैं वो किस्सा आप सबसे शेयर कर सकता हूं। जब वो मेरे ऑफिस आने वाली थीं तो मुझे लगा था कि सैफ-अमृता की बेटी और पटौदी खानदान की राजकुमारी है तो साथ में 4 या 5 बॉडीगार्ड तो होंगे ही। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वो अकेले ही चली आई थीं और सिक्योरिटी के नाम पर एक भी इंसान नहीं था।" रोहित ने बताया कि 'सिम्बा' में काम मांगने के लिए आई सारा ने उनके सामने हाथ जोड़ा था। रोहित ने बताया, "जब सारा मेरे पास पहुंची तो उसने तुरंत हाथ जोड़कर कहा, सर, प्लीज मुझे काम दे दो। "

सारा का पिता सैफ की दूसरी पत्नी करीना से दोस्ताना रिश्ता है। करीना-सैफ के बेटों तैमूर और जेह के साथ अक्सर दिख जाती हैं और हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती हैं। दोनों कई बार एक साथ जश्न मनाती भी दिखती हैं। बिंदास एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कई दफा ट्रोलिंग की भी शिकार हुई हैं। 

उनकी आस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। इसके बावजूद, सारा अपनी आस्था पर कायम रहती हैं। एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था, "मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं। मेरा स्टाइल या व्यवहार बनावटी नहीं है।" उन्होंने यह भी बताया कि वह महादेव की भक्त हैं, उनमें उनकी विशेष आस्था है।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD